फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होलिका दहन के बाद उड़े रंग-गुलाल

होलिका दहन के बाद उड़े रंग-गुलाल

Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
होलिका दहन के बाद उड़े रंग-गुलाल
बरेली। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई का संदेश शहरवासियों ने दिया। बुधवार को भद्रा का मान सुबह 10.46 से रात 8.46 बजे तक करीब दस घंटे तक होने से होलिका दहन को लेकर लोग असमंजस में रहे। इसके चलते लोगों ने पंडितों से विचार विमर्श कर रात नौ बजे जिले भर में करीब 2556 जगहों पर होलिका दहन किया। इसके बाद एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बड़ों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का मान रात 8.46 बजे तक होने से लोग पूजन और दहन के समय को लेकर असमंजस में रहे। ज्योतिषाचार्यों ने दहन का समय रात नौ बजे के बाद शुभ बताया था, लेकिन पूजन का समय स्पष्ट नहीं था। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग होने से भद्रा के समय भी पूजन किए जाने की जानकारी होने के चलते महिलाओं ने सूर्यास्त के साथ ही, विधि विधान से पूजन संपन्न कर लिया। होलिका में गन्ने, चने समेत अन्य परंपरागत सामग्री होलिका में अर्पित की गई। रात नौ बजने के साथ ही, संजयनगर होली चौराहा, सुभाषनगर, भूड़, गांधी उद्यान, अक्षर विहार, पुराना शहर, बिहारीपुर, सिटी स्टेशन, जाटवपुरा, प्रेमनगर, जगतपुर, जोगीनवादा, संजय नगर, कर्मचारी नगर, इज्जतनगर समेत अन्य इलाकों में होलिका दहन शुरू हो गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर परंपरानुसार भोर में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद घर में अशुभ छाया दूर करने के लिए होलिका की राख भी साथ ले गए। इसके साथ ही लोगों ने एकदूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed