{"_id":"5c880eacbdec221446317cc7","slug":"151552420524-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर जनसुविधा जानने को शुरू कराई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर जनसुविधा जानने को शुरू कराई चेकिंग
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने जिलेभर के सभी 1634 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के लिए चेकिंग शुरू करा दी है। इसके लिए 233 सेक्टर और 25 जोनल मजिस्ट्रेटों की टीम को उतारा गया है। इसके अलावा जिन मतदान केंद्रों की मरम्मत की जरूरत है, यह काम भी जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर वैसे तो पहले ही व्यवस्था का जायजा ले लिया गया था, लेकिन आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन की तरफ से फिर से सभी मतदान केंद्रों पर यह चेकिंग कराई जा रही है कि वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी के साथ ही टॉयलेट के इंतजाम पूरे हैं या नहीं। प्रशासन के पास ऐसी भी सूचना है कि मतदान केंद्र बनने वाले कई प्राइमरी सहित दूसरे सरकारी स्कूलों की खिड़की या दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं। इसे देखते हुए एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को इसकी चेकिंग कर रिपोर्ट देने के आदेश दे दिए हैं। यह सभी मजिस्ट्रेट सभी मतदान केंद्रों की चेकिंग करने के बाद वहां व्यवस्था में कमी के बारे में आख्या तैयार करेंगे। उधर, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश और वीएम शर्मा को बुलाकर उनके साथ मीटिंग की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इसकी रिपोर्ट तैयार कर लें कि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए संबंधित सड़क की हालत क्या है? मतदान केंद्रों तक छोटे या बड़े वाहनों के जाने की क्या व्यवस्था है। अगर कोई सड़क खस्ताहाल है तो उसकी मरम्मत कराने के भी इंतजाम होने चाहिए।