{"_id":"5c86c468bdec22142430638c","slug":"151552335976-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहदाना बिजली उपकेंद्र पर नेटवर्क ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहदाना बिजली उपकेंद्र पर नेटवर्क ठप
विज्ञापन
बरेली। एक ओर सरकार नए कनेक्शन देने पर जोर दे रही वहीं विभागीय लापरवाही से कनेक्टिविटी सिस्टम ही ठप हो गया है, इससे शाहदाना समेत कई उपकेंद्रों पर आंतरिक इंटरनेट व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नेटवर्क अस्तव्यस्त होने से नए कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे बिल कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
बिजली विभाग ने बिल संशोधन, नए कनेक्शन, बिल डाटा और अन्य सभी आंतरिक इंटरनेट कामकाज के लिए एचसीएल कंपनी से नेटवर्क लगवाया हुआ है, लेकिन यह कब खराब हो जाए और कब चले, कुछ पता नहीं। आईटी अफसर भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शिकायत होने पर यह अधिकारी इधर-उधर मेल कर अपना काम पूरा कर देते हैं। शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से न तो नए कनेक्शन मिल पा रहे हैं और न ही बिल में संशोधन हो पा रहा है?
आंतरिक इंटरनेट सिस्टम अस्तव्यस्त होने की सूचना मिली है, हमने आईटी अधिकारियों से कहा है। नेटवर्क खराब होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है और लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन
- अमरीश श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय