{"_id":"5c783535bdec2273ac45f811","slug":"151551381813-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ही नहीं, दूसरे लापता बच्चों की भी कराएं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन ही नहीं, दूसरे लापता बच्चों की भी कराएं तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर से महीने भर पहले लापता पांच साल के बच्चे सचिन के न मिलने से उसके पिता खुसरो सेना पार्टी के नेता डोरीलाल कश्यप काफी आहत हैं। उन्होंने दामोदर स्वरूप पार्क में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दूसरे संगठनों के पदाधिकारी भी उन्हें सहयोग देने पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसीएम (सेकेंड) कमलेश शर्मा को देकर सचिन के साथ ही दूसरे लापता बच्चों की बरामदगी और उनसे दुष्कर्म और हत्या पर रोक लगाने की मांग की गई है।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में बैठे डोरीलाल कश्यप ने बताया कि वह बेमियादी भूख हड़ताल पर हैं। उनका बेटा 31 जनवरी की सुबह से लापता है। उसे सिर्फ वही लोग तलाश कर रहे हैं। सुभाषनगर पुलिस ने इसमें कोई रुचि नहीं ली है। पुलिस ने जिस पर भी शक जताया, उसे खोजकर भी वही लाए। पुलिस अपनी ओर से कुछ नहीं करती। उन्हें बेटे के साथ अनहोनी की आशंका है। उनके साथ भारतीय सर्व समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाफिज फैजान रजा और भारतीय गरीब शक्ति दल के प्रमुख मनोज विकट भी बैठे। ये नेता कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसीएम ने इस प्रकरण में पुलिस से बात कर सचिन की जल्द तलाश करने का आश्वासन दिया।
कुछ इस तरह है ज्ञापन
प्रशासन को दिए ज्ञापन में जो बातें लिखी हैं वे इस तरह हैं। इसमें लिखा है कि देश के सभी जिलों में एक से 25 साल तक के बच्चों से व्यस्कों का भविष्य खतरे में है। इनका नाम, पता, आयु व अन्य प्रकार का डाटा दर्ज कराने को देशभर में उप थाने खोलने की मांग की गई थी। ये आज तक नहीं खोले जा सके। नतीजतन इस आयु वर्ग के लोगों के साथ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। दुष्कर्म विधेयक-2018 विकलांग है।