फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नमन, अभिनव, युवराज, वानी और ईशा ने जीता खिताब

नमन, अभिनव, युवराज, वानी और ईशा ने जीता खिताब

Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नमन, अभिनव, युवराज, वानी और ईशा ने जीता खिताब

विज्ञापन
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से एक दिवसीय विंटर जूनियर डिस्ट्रिक बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। नमन गांधी, अभिनव शर्मा, युवराज जोशी, वानी शर्मा, ईशा सिंह ने चैंपियनशिप का खिताब जीता। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
बालक एकल अंडर-13 में अरशद नईम ने अमनदीप सिंह को, अभिनव बिष्ट ने निसेत पटेल को, साहिल अग्रवाल ने विशाल को, दिव्यांश गुप्ता ने साधे आहुजा को और अंगद ने मेहुल को हराया। इसके अलावा अथर्व ने वंश गोयल को, धर्मेश ने अभिरल को, युवराज जोशी ने देवांश यादव को हराकर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश किया। इसमें दिव्यांश गुप्ता ने अरशद नईम को 21-11, 21-15 से हराया। दूसरे मुकाबले में युवराज जोशी ने अथर्व अग्रवाल को 21-18, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में युवराज जोशी ने दिव्यांश को हराकर विजेता बने। बालक एकल अंडर-15 में अभिनव शर्मा ने अजय कुमार को 21-15, 21-13 से, सौर्य वर्मा ने कुशाग्र कादियान को 21-15, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अभिनव ने सौर्य को 21-18, 21-17 हराया।
विज्ञापन

बालक एकल अंडर-17 के फाइनल में नमन गांधी ने विशाल सिंह को 21-17, 21-15 से हराया। बालिका एकल अंडर-13 में ईशा सिंह जिया सिंघल को 21-16, 12-21, 21-11 से हराकर खिताब जीता। बालिका एकल अंडर-17 में वानी शर्मा ने राधिका को 21-17, 21-10 से हराया। समापन के मौके पर नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और मुबारकबाद दी। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल वाजपेयी , डीएल खट्टर एवं जेडए खान, राज गोयल, जगदीश खंडेलवाल, सुनील शर्मा, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed