फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवि एडमिशन

विवि एडमिशन

Sat, 26 Jan 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विवि एडमिशन
अब नए आरक्षण नियम के तहत होंगे विवि में एडमिशन
विज्ञापन

ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म का भी बदल जाएगा स्वरूप
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2019-20 के एडमिशन आरक्षण के नए नियम के तहत होंगे। इसमें आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को दस फीसदी सीटों पर प्रवेश मिलेगा। यूजीसी ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आदेश कर दिया है। इस बार ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म का स्वरूप भी बदल जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से पहले ही इसका आदेश कॉलेजों को जारी किया जाएगा ताकि मेरिट बनाने में इसे लागू किया जा सके।
केंद्र सरकार ने हाल ही में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दस फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। बिल पास होने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इसे लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि शासन से अभी आदेश नहीं आया है। यूजीसी से जारी निर्देश के मुताबिक रुविवि स्नातक और परास्नातक के साथ एंट्रेंस एग्जाम में भी इसे लागू करेगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दस फीसदी का आरक्षण मिलेगा। इससे जुड़ी सारी जानकारी और सर्टिफिकेट छात्रों को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे, ताकि ऑनलाइन ही उनका सत्यापन हो सके। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुुक्ल ने बताया कि नए आरक्षण नियमों के तहत इस बार एडमिशन होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए यूजीसी ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए भी आदेश आने वाले हैं, हालांकि हमने इसके लिए तैयारी शुरू करा दी है। जैसे आदेश होंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। कॉलेजों को भी इस बाबत पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन


राजकीय, अनुदानित कॉलेजों में बदल जाएगा प्रवेश का अनुपात
बरेली कॉलेज की बात करें तो सामान्य वर्ग के कम ही छात्रों को प्रवेश मिल पाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्राइवेट कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। नए नियम से ऐसे छात्रों को काफी राहत मिल जाएगी। इससे प्रवेश का अनुपात भी बदल जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र जो ओपन मेरिट में जगह नहीं बना पाते उनको दस फीसदी आरक्षण के तहत आसानी से प्रवेश मिले जाएगा। यही नियम एंट्रेंस वाले कोर्स में भी लागू होने से ऐसे छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed