फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 05 Jan 2019 05:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
निघासन। कस्बा रकेहटी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पिटाई कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सास समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सोने की चैन, फ्रीज और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सीएचसी में मायके पक्ष वालों ने जमकर हंगामा काटा। एसएसआई नरेंद्र प्रताप ने किसी तरह से मायके पक्ष वालों को शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव पढुआ निवासी उत्तम ने बताया कि पांच जुलाई को अपनी पुत्री 20 वर्षीय सोनाली का विवाह इसी थानाक्षेत्र के कस्बा रकेहटी निवासी उमेश के पुत्र रोमन उर्फ पंडित के साथ हैसियत अनुसार दान दहेज देकर किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुुराली सोनाली को परेशान करते हुए उससे दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज न देने पर उसे प्रताड़ित किया और घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी। बीते गुरुवार को सोनाली के ताऊ के सड़क दुर्घटना में चोट लग गई थी। वह अपने ताऊ को देखने जाने के लिए सास पुष्पा देवी और पति रोमन से कहा। आरोप है कि उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे दहेज न मिलने तक उसे ले जाने से मना कर दिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर उसकी पिटाई करने के बाद उसका गला साड़ी से दबाकर उसकी हत्या कर दी। मोहल्ले में जानकारी होने पर सास पुष्पा देवी और उसका दामाद जयपाल सोनाली को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोनाली की मौत की सूचना मायके पक्ष को हुई। वह लोग भी सीएचसी पहुंच गए। सोनाली के मरने के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग वहां से खिसकने की फिराक में थे। तभी पहुंची पुलिस ने सास समेत तीन लोगों को दबोच लिया। मृतका के पिता उत्तम की तहरीर पर पुलिस ने पति रोमन, ससुर उमेश और उनके पिता मुन्नी लाल, सास पुष्पा देवी, विपिन, दीपू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इस मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सास को हिरासत में लिया गया है। मृतका के गले में निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय त्यागी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed