फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गरीब नवाज, पोरबंदर एक्सप्रेस 15 फरवरी तक निरस्त

गरीब नवाज, पोरबंदर एक्सप्रेस 15 फरवरी तक निरस्त

Fri, 28 Dec 2018 10:51 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
गरीब नवाज, पोरबंदर एक्सप्रेस 15 फरवरी तक निरस्त
शाहजहांपुर। शीतलहर और कोहरा के बीच ट्रेनें निरस्त किए जाने का सिलसिला जारी है। लखनऊ-मेरठ के बीच लने वाली सुपरफास्ट राज्यरानी एक्सप्रेस बुधवार को 15 फरवरी तक के लिए निरस्त किए जाने के बाद रेलवे ने पोरबंदर और गरीब नवाज एक्सप्रेस को भी 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया। इधर, शुक्रवार को डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रही। शनिवार को डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेनों को धड़ाधड़ रद्द किए जाने के साथ घंटों की लेट-लतीफी से यात्रियों को परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 22453-22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। शुक्रवार को पोरबंदर-मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली 19269-19270 पोरबंदर एक्सप्रेस और किशनगंज-अजमेर के बीच चलने वाली 15715-15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस को भी 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया। इधर, शुक्रवार को डाउन 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रहने से भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को डाउन 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। दूसरी ओर कोहरे की वजह से रेलगाड़ियों की लेट-लतीफी भी जारी है। शुक्रवार को अर्चना एक्सप्रेस 14, अवध-असम एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से रहीं। अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटा, गंगा सतलुज एक्सप्रेस सात घंटा। साढ़े सात घंटे, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पांच घंटे, जलियावाला बाग एक्सप्रेस दो घंटा देरी से रहीं। ऐसे में यात्रियों को ठिठुरन के बीच घंटों स्टेशन पर रेलगाड़ियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed