{"_id":"5c1bf55ebdec22570f347cc2","slug":"151545336158-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने सीएमओ को लिखी चिट्ठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं उठाते मेरा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने सीएमओ को लिखी चिट्ठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं उठाते मेरा फोन
विज्ञापन
बरेली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मनमाने रवैये से खफा मेयर ने सीएमओ को उन्हें हटाने के लिए चिट्ठी लिखी है। मेयर ने लिखा है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी उनका फोन नहीं उठाते हैं। जिस पद पर हैं, उसका काम तक नहीं करते हैं। यह नगर निगम में संभव नहीं है। ऐसे हालात में उन्हें हटाकर किसी कर्तव्यपरायण अधिकारी को नियुक्त किया जाए। इस बाबत जब सीएमओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्र तो आते रहते हैं, लेकिन फैसले नियमानुसार और विवेकानुसार ही लिए जाते हैं।
दरअसल, पिछले दिनों संक्रामक रोग बेकाबू होने पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आदेश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को हटाकर डॉ. अब्बास अली अंसारी को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन पर मनमाने तरीके से काम करने के आरोप लगने लगे। दो दिन पहले सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास मेयर का पत्र पहुंचा। इसे उन्होंने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला को भिजवा दिया। स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि मेयर डॉ. अशोक को दोबारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनवाना चाहते हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी लंबी छुट्टी पर रहे। नगर निगम में ऐसा संभव नहीं है। इसके चलते सीएमओ को पत्र लिखा गया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी आकर ज्वाइन करें या फिर उनकी जगह कोई दूसरा डॉक्टर दिया जाए। हालांकि अब वह आ गए हैं। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
मैं छुट्टी पर था तो सीएमओ के लिए पत्र लिखा गया। इसका उन्होंने जवाब भी दे दिया था कि हमारे पास स्टाफ की कमी है। कोई अन्य डॉक्टर नहीं दिया जा सकता। अब मैं छुट्टी से वापस आ गया हूं। - डॉ. अब्बास अली अंसारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी