{"_id":"5bc8cf93bdec226993577ef0","slug":"151539886995-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए मुसीबत बना त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए मुसीबत बना त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला जाना
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पिछले एक सप्ताह से प्लेटफार्म तीन से रवाना की जा रही है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और महिला यात्रियों के अलावा उन लोगों को भी हो रही है जो अपना इलाज कराने के लिए पीजीआई अथवा दूसरे उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में बरेली से रेफर किए जाते हैं। ऐसे मरीजों को सीढ़ियां चढ़कर जाना उन्हें काफी तकलीफ दे रहा है। परेशान यात्रियों का कहना है कि रेलवे के आला अधिकारी वेंडरों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के चक्कर में ऐसा कर रहे हैं।
त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर 12.10 बजे जंक्शन से सिंगरौली के लिए चलती है। ट्रेन में लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। यह ट्रेन चारबाग स्टेशन पर भी प्लेटफार्म एक पर पहुंचती है, जिससे ट्रेन से महिला और बुजुर्ग यात्रियों को पुल चढ़ने-उतरने की जरूरत नहीं होती। अब पिछले एक सप्ताह से ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म तीन से लखनऊ को रवाना हो रही है, जबकि अब तक प्लेटफार्म एक से ही चलती थी। इसके पीछे तर्क है कि लखनऊ से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन पर आती है, वहां से यार्ड में जाने के बाद वापस आते समय प्लेटफार्म एक पर पहुंचने के लिए ज्यादा कर्व पड़ता है, जिससे ट्रेन को सीधे प्लेटफार्म तीन पर लाया जाने लगा है, जिससे ट्रेन पर ज्यादा कर्व नहीं पड़ता।
रेल के जानकारों का कहना है कि प्लेटफार्म दो और तीन के वेंडरों को फायदा पहुंचाने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म तीन से संचालित की जा रही है। इस मामले में रेलवे का कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं। इसके लिए पावर केबिन स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं यात्रियों का कहना है कि रेलवे अपने खानपान के ठेेकेदारों को ज्यादा फायदा पहुंचाना चाहता है। अब क्योंकि त्योहारी भीड़ भी चल रही है, इसलिए ऐसा किया गया है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को परेशान मरीजों की कोई फिक्र नहीं है।