{"_id":"5b6a090d4f1c1b75568b5ded","slug":"151533675789-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा माधव स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा माधव स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राधा माधव स्कूल में एक सीनियर छात्र के जूनियर छात्र को थप्पड़ मारने पर वबाल हो गया। पहले छात्रों के दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। बीच बचाव में शिक्षकों के साथ भी हाथापाई हो गई। इसके बाद हालात और बिगड़ गए। स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। एक गुट के कुछ छात्रों ने अपने घरवालों को भी बुला लिया। इससे हालात बेकाबू हो गए। कॉलेज प्रशासन ने बमुश्किल दोनों गुटों को शांत कराया।
मंगलवार को पीरियड खत्म होने पर बारहवीं और दसवीं के छात्र आपस में बात कर रहे थे। दोनों दोस्त भी हैं। तभी किसी बात को लेकर सीनियर ने जूनियर को थप्पड़ मार दिया। दोस्तों के बीच अपनी बेइज्जती होते देख जूनियर अपने दोस्तों को लेकर सीनियर को पीटने पहुंच गया। स्कूल की कैंटीन के पास उसने सीनियर को घेरकर मारपीट शुरूकर दी। इसी दौरान सीनियर के कुछ दोस्त भी पहुंच गए। जूनियर छात्र सरदार था, मारपीट में उसकी पगड़ी खुल गई तो विवाद और बढ़ गया। सरदार छात्रों में से एक ने अपने पेरेंट्स को फोन कर दिया। इधर, काफी देर तक दोनों गुटों में लात घूंसे चलते रहे। कुछ शिक्षक मामले को रफादफा करने पहुंचे तो छात्रों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। गेट के बाहर भी भीड़ जमा हो गई। कॉलेज प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। पेरेंट्स किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थे। बाद में सीनियर छात्रों को जैसे-तैसे स्कूल से निकाला गया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज में दोनों गुटों में हुई मारपीट के बाद काफी तनाव की स्थिति हो गई है। कॉलेज के प्रिंसिपल रमेश धस्माना से संपर्क करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
दो दिन पहले गिरा था पंखा, एक छात्र हो गया था घायल
राधा माधव स्कूल में दो दिन पहले एक क्लास में पंखा गिरने से छात्र घायल हो गया था। बच्चे के घर वालों ने कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत भी की थी। बच्चे के सिर में चोट लग गई थी। पंखा गिरने से क्लास में अफरा-तफरी मच गई थी।