{"_id":"5b50e13f4f1c1b3f748b5db9","slug":"151532027199-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदा मामले में डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदा मामले में डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदा खान पर फतवा जारी होने और बानखाना में उन पर हुए हमले समेत पिछले दिनों के पूरे घटनाक्रम पर डीएम ने अपनी रिपोर्ट शासन और अल्पसंख्यक आयोग को भेजी है।
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निदा खान के मामलों में अल्पसंख्यक आयोग समेत शासन में उच्चाधिकारियों ने जानकारी मांगी थी। अब तक के पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजी गई है। अगर निदा या उनके परिवार को किसी तरह का खतरा महसूस होता है तो वह प्रार्थना पत्र दें। प्रशासन उनकी पूरी सुरक्षा करेगा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा करना प्रशासन का दायित्व है। डीएम ने कहा कि निदा के धार्मिक मसले से प्रशासन का कोई लेना देना नहीं है। अल्पसंख्यक आयोग उनके मसलों की जांच कर रहा है। प्रशासन निदा और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के मुद्दे पर संवेदनशील रहेगा।