{"_id":"5b01d3534f1c1bd0408b6d0e","slug":"151526846291-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की आशंका को लेकर 92 गांव चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की आशंका को लेकर 92 गांव चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाढ़ के संबंध में डीएम ने निर्देश दिए कि 92 ऐसे गांव हैं, जहां बाढ़ आने की हर साल आशंका रहती है। उसकी पहले से व्यवस्था कर ली जाए। 15 अगस्त तक 65 प्रतिशत पौधरोपण करने का लक्ष्य है। जिन विभागों का विगत वर्ष में जीओ टैगिंग उपलब्ध नहीं कराई गई है, वह इसे जल्द पूरा कर लें।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने गेहूं खरीद में नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में जाकर सर्वे करें कि किसानों को गेहूं बेचने की धनराशि उपलब्ध कराई है या नहीं। गोवंश संरक्षण की चहारदीवारी बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि योजनाओं से संबंधित जो शासनादेश में दिया गया है, उसको अच्छी तरह से पढ़ लें। डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए कहा कि जो हैंडपंप खराब हैं, उनको शीघ्र ठीक करा लिया जाए। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए कि 50 लाख के ऊपर के निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं, उन्हें हैंडओवर की कार्रवाई जल्द पूरी हो। उन्होंने निर्देश दिए कि नौ जनवरी को जिला योजना की बैठक हुई थी। इसमें जिन विभागों की जो कमियां मिली थीं, उनको शीघ्र ही पूर्ण किया जाए। बैठक में सीडीओ, सीएमओ आदि मौजूद रहे।