फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two killed as Mud hill collapses

मिट्टी की ढांग ढहने से महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Sun, 20 May 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 20 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two killed as Mud hill collapses
mud
गांव बीथम नौगवां में तालाब किनारे पीली मिट्टी की खुदाई के दौरान ढांग ढहने से पांच लोग दब गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनमें से एक महिला समेत दो लोग दम तोड़ चुके थे। घायल तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीथम नौगवां के ओमप्रकाश (30), शेर सिंह उर्फ शेरू (18), ज्वाला देवी (30) पत्नी लीलाधर, ज्वाला देवी के जेठ रामौतार (35) और ज्योति (13) पुत्री लालाराम शनिवार सुबह 9:30 बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब किनारे घरों की लिपाई के लिए पीली मिट्टी लेने गए थे। सभी लोग गड्ढे में बैठकर मिट्टी खोद रहे थे। अचानक ढांग भरभराकर ढह गई और पांचों लोग मिट्टी के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ईंटें पाथ रहे भट्ठा मजदूर मौके पर पहुंचे। बाद में गांव वाले भी पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। आधा घंटे बाद एसओ शाही वेदप्रकाश गुप्ता फोर्स लेकर पहुंचे। मीरगंज थाना पुलिस भी आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद पहले ज्वालादेवी और शेरू को निकाला गया। लेकिन सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इससे ग्रामीण भड़क गए। ऐसे में पुलिस ने अपनी गाड़ी से दोनों को एक निजी हॉस्पिटल भेजा। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में निकाले गए ज्योति, रामौतार और ओमप्रकाश को भी घायल हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। किसी और के भी ढांग में दबे होने की आशंका में फिर जेसीबी से खोदाई कर देखा गया। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed