फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Apurva in 12 and Krish in 10th tops in ISC board exam

12वीं में अपूर्वा और 10वीं में कृष का जलवा

Tue, 15 May 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 15 May 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Apurva in 12 and Krish in 10th tops in ISC board exam
apurva
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के बारहवीं में इस बार भी हार्टमैन कॉलेज का दबदबा रहा। बारहवीं पीसीबी ग्रुप में 98 फीसदी अंक हासिल कर अपूर्वा माहेश्वरी ने जिला टॉप किया। अपूर्वा ने यह उपलब्धि अंग्रेजी में 100, फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में 98 फीसदी अंकों के साथ हासिल की। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी रहे। इनमें सेंट मारिया गौरेटी इंटर कॉलेज की सुमेधा गुप्ता पीसीबी, पूर्णिमा दुबे पीसीएम और जीपीएम कॉलेज के आमिर जावेद ने संयुक्त रूप से 97 फीसदी अंक हासिल किए। जावेद ने गणित और कंप्यूटर में सौ में से सौ अंक हासिल किए। पूर्णिमा दुबे ने कंप्यूटर में 100, गणित और फिजिक्स में 98-98 अंक हालि किए। सुमेधा गुप्ता ने कंप्यूटर और बायोलॉजी में 100-100 और केमिस्ट्री में 96 अंक हासिल किए। जिले में तीसरा स्थान हार्टमैन कॉलेज की नंदिनी सक्सेना का रहा। उन्होंने पीएम ग्रुप से 96 फीसदी अंक हासिल किए। नंदनी ने गणित और कंप्यूटर में सौ में सौ अंक हासिल किए। इस बार बरेली परिक्षेत्र में बारहवीं में 712 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इनमें 99 फीसदी पास हुए।
विज्ञापन


दसवीं का रिजल्ट रहा 97 प्रतिशत
बरेली। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) के दसवीं के रिजल्ट में भी हार्टमैन कॉलेज के छात्र छाए रहे। हार्टमैन के कृष पांडेय ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बने। कृष ने गणित, कंप्यूटर, सोशल साइंस में सौ में से सौ अंक हासिल करते हुए यह मुकाम पाया। साइंस में भी उन्होंने 98 फीसदी अंक हासिल किए। हार्टमैन कॉलेज के ही आयुष सक्सेना 97.6 अंक के साथ दूसरे और 97.4 फीसदी अंक हासिल कर सुप्रियम अग्रवाल और पर्थ द्विवेदी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सेंट मारिया की ऋषिका गुप्ता और हार्टमैन के यश हिरानी ने 97.2 फीसदी अंक हासिल करते हुए संयुक्त रूप से जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। बरेली परिक्षेत्र में हाईस्कूल में 1114 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 97 फीसदी ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed