फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्कूल आठवीं तक और दाखिला नवीं में

स्कूल आठवीं तक और दाखिला नवीं में

Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
स्कूल आठवीं तक और दाखिला नवीं में
स्कूल आठवीं तक और दाखिला नवीं में
विज्ञापन

अभिभावक अदालत की शरण में
बरेली। आठवीं तक स्कूल होने के बावजूद नवीं क्लास में दाखिला लेने का आरोप लगाते हुए एमजी कान्वेंट और बीएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ अदालत में रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी दी गई है। कोर्ट ने इस पर मामले को इस्तगासे के तौर पर दर्ज करने का आदेश दिया है।

सुभाषनगर के रहने वाले गौतम सिंह ने एसीजेएम सप्तम की अदालत में अर्जी देकर कहा कि उन्होंने अपने बेटे ऋषभ सिंह तोमर का दाखिला खन्ना बिल्डिंग के पीछे स्थित एमजी कान्वेंट स्कूल में कराया था। वर्ष 2016-17 में उसने इस स्कूल से कक्षा आठ उत्तीर्ण कर ली। उसका अब नवीं क्लास में एडमीशन होना था। आरोप है कि एमजी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि उनके स्कूल में ही नवीं और दसवीं के दाखिले होते हैं। इस पर गौतम सिंह ने अपने बेटे का एडमीशन इसी स्कूल में करा दिया। बाद में प्रबंधक ने कहा कि उनका सीबीगंज स्थित बीएल इंटर नेशनल स्कूल से टाईअप है। अर्जी में यह भी कहा गया है कि दोनों स्कूलों के प्रबंधकों ने उनके बेटे के एडमिशन की फीस हड़प ली और पूरा साल बरबाद कर दिया। बाद में उसे स्कूल से निकाल दिया। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed