{"_id":"5ad033444f1c1bd53d8b4de3","slug":"151523594052-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य ट्रेनों को रोककर गुजार रहे हैं राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य ट्रेनों को रोककर गुजार रहे हैं राजधानी एक्सप्रेस
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस पर रेलवे की इतनी मेहरबानी क्यों
बिफोर टाइम रही राजधानी, बाकी ट्रेनें घंटों लेट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। ब्लॉक और कॉशन ने ट्रेनों का टाइम टेबिल इस कदर बिगाड़ दिया है कि लोग त्रस्त हो गए हैं। रुटीन और साप्ताहिक ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं जबकि वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस बिफोर टाइम चल रही है। इस ट्रेन के हर स्टेशन पर यात्री भी ज्यादा नहीं होते हैं। इसके बावजूद अन्य ट्रेनों को रोककर इसे गुजारा जाता है।
दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस की रेलवे बोर्ड से सीधे मॉनीटरिंग होती है। हर डिवीजन में कोशिश भी यही होती है सभी ट्रेनों को रोककर पहले इसे निकाला जाए, जबकि बाकी ट्रेनें रेलवे को काफी राजस्व देतीं हैं। राजधानी को छोड़ बाकी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों में आक्रोश है। गुरुवार को लखनऊ की ओर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 22 घंटे, दून एक्सप्रेस नौ घंटे, पंजाब मेल 19, जननायक 20, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ 14, किसान एक्सप्रेस आठ, अर्चना नौ, लोहित 12 और उपासना पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। मुरादाबाद की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 10 घंटे, अकालतख्त नौ, राप्तीगंगा सात, गुवाहाटी एक्सप्रेस चार, जननायक 11, आला हजरत छह और इंटरसिटी एक्सप्रेसस 45 मिनट देरी से जंक्शन से रवाना हुईं।
मिलेट्री स्पेशल का एसी कोच खराब
जंक्शन पर सैनिकों के लिए भी ट्रेन के सफर में आफत कम नहीं है। जम्मूतवी से लखनऊ की ओर रही मिलेट्री स्पेशल का एसी कोच जंक्शन पर खराब हो गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक लाइन दो पर खड़ी रही। टेक्निकल स्टाफ ने एसी का फाल्ट दूर कर ट्रेन को रवाना किया। इससे एक सप्ताह पहले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कराने जा रही एसएसबी स्पेशल में स्थानीय अधिकारियों ने एसी चेक किए बिना ही कोच लगा दिया। इसकी वजह से काफी बवाल हुआ। इसके बाद ट्रेन में दूसरा एसी कोच लगाया गया।