फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपा नेता की गला दबाकर हत्या

सपा नेता की गला दबाकर हत्या

Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता की गला दबाकर हत्या
रिछा/देवरनियां (बरेली)।
विज्ञापन

थाना देवरनियां के गांव पिपरा नानकार में प्रधान पति व सपा के सेक्टर प्रभारी की रविवार को दिनदहाड़े गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव गन्ने के खेत में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। रोड पर काफी देर तक बाइक खड़ी देख ग्रामीण वहां पहुंचे, तब घटना का पता चला। शव के पास पानी की बोतलें पड़ी मिलीं। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बहेड़ी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
थाना देवरनियां के गांव पिपरा नानकार की प्रधान मुनव्वरा जहां के पति व सपा के सेक्टर प्रभारी मोहम्मद साजिद मलिक (50) गांव में सीसी रोड का निर्माण करा रहे थे। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन सुनकर वह अपने घर से बाइक लेकर निकल गए। शाम करीब पांच बजे शारदा नहर रहपुरा गनीमत रोड पर खेत के बराबर में काफी समय से बाइक खड़ी देख ग्रामीण वहां गए। ग्रामीणों ने कालीचरण के गन्ने के खेत में जाकर देखा तो वहां साजिद का शव पड़ा था। लाश देख कर ग्रामीण सन्न रह गए। उन्होंने आननफानन इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंच गए। सूचना पाकर एसओ बलबीर सिंह, रिछा चौकी इंचार्ज अरविंद चौहान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। सीओ बहेड़ी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। साजिद के भाई फिरोज मलिक ने गांव के ही पूर्व प्रधान शमशाद, पूर्व प्रधान हाजी रियाज, मोहम्मद असद और मोहम्मद हनीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
साजिद की हत्या से घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन लड़के समर (18), फिकर (15) और शाकिब (12) हैं। उधर, सपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक अताउर्रहमान व नगर पंचायत रिछा चेयरमैन के पति तनवीर अहमद काला बच्चा सहित ब्लाक के तमाम प्रधान भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed