फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेना ने बंद कर दी सड़क, फिर भी रोडवेज वसूल रहा ज्यादा किराया

सेना ने बंद कर दी सड़क, फिर भी रोडवेज वसूल रहा ज्यादा किराया

Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
सेना ने बंद कर दी सड़क, फिर भी रोडवेज वसूल रहा ज्यादा किराया
सेना ने बंद कर दी सड़क, फिर भी रोडवेज वसूल रहा ज्यादा किराया - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों से भले ही 883 बटालियन सड़क मार्ग पर रोडवेज बसें संचालित नहीं हो रही है, लेकिन परिवहन निगम आज भी यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूल रहा है। बता दें, निगम ने इस मार्ग के नाम पर किराया बढ़ाया था।
बियावनी कोठी से सेटेलाइट तक 883 बटालियन सड़क कहलाती है। यह मार्ग कैंट बोर्ड का है, आजकल इसका इस्तेमाल सिर्फ सेना ही कर रही है। सेना ने सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। मामला रक्षा मंत्री तक पहुंचा था, लेकिन मार्ग पर यातायात संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई। पांच वर्ष पहले तक इस मार्ग पर रोडवेज बसें संचालित होती रही, जबकि अन्य भारी वाहन का आवागमन खुर्रम गौंटिया मार्ग पर ही होता था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि परिवहन निगम प्रबंधन 883 बटालियन सेना मार्ग इस्तेमाल करने के बदले हर यात्री से दो रुपये तक अतिरिक्त किराया वसूलता था। इस मार्ग से हर दिन पांच सौ ज्यादा बसें संचालित होती थीं। इन दिनों सेना सड़क बंद होने पर खुर्रम गौंटिया मार्ग से हर तरह का यातायात चल रहा है। अब रोडवेज बसों की तादाद भी दोगुनी हो चुकी है। निगम ने अभी तक किराया कम नहीं किया है, पांच वर्षाें से बदस्तूर वसूली जारी है। यानि गुपचुप तरीके से हजारों यात्रियों की जेब काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


883 बटालियन सेना मार्ग पर कुछ वर्षों पहले बसें संचालित होती थीं। इन दिनों अन्य मार्ग से आवागमन हो रहा है। परिवहन निगम किसी तरह का अतिरिक्त यात्री किराया नहीं वसूल रहा है। - कपिल वार्ष्णेय, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed