{"_id":"596392044f1c1bca408b462e","slug":"151499697668-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया के क्रिकेट कोच देंगे खिलाड़ियों को टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलिया के क्रिकेट कोच देंगे खिलाड़ियों को टिप्स
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
आस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध वाका क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियाें की पौध तैयार करने वाले कोच गैरी मार्टिन तीन दिन के लिए बरेली के खिलाड़ियाें को बारीकियां सिखाएंगे। ब्रोसिड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और अल्मा मातेर क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क क्रिकेट कैंप चलेगा। सिर्फ सौ बच्चाें को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मौका दिया जाएगा।
तीन दिवसीय क्रिकेट कैंप 11 जुलाई से 13 जुलाई तक चलेगा। कोच गैरी मार्टिन के साथ टैलेंट डेवलपमेंट कोआर्डिनेटर रॉब वास भी बच्चाें के अंदर प्रतिभा को निखारेेंगे। बच्चाें की फिजिकल फिटनेस को निखारना पहला काम होगा। इसके बाद कुछ बारीकि यां बताई जाएंगी। स्थानीय कोच के रूप में सौरभ भांवरी और महफूज खान इनका साथ देंगे ताकि खिलाड़ियों को भाषा संबंधी कोई समस्या न हो।
ब्रोसिड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक ने बताया कि खिलाड़ियाें को इससे एक अंतरराष्ट्रीय कोच के साथ खेलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक महफूज खान ने बताया कि 11 से 13 जुलाई को शाम 4 से 7 बजे तक अल्मा मातेर क्रिकेट एकेडमी में यह ट्रेनिंग होगी। कैंप पूरी तरह नि:शुल्क है।