{"_id":"58079d3b4f1c1b562c7046c0","slug":"150-patients-waiting-for-the-doctor-to-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के इंतजार में लौट गए 150 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के इंतजार में लौट गए 150 मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को एक फिजीशियन के बिना बताए गायब रहने से मरीजों की फजीहत हो गई। करीब 150 मरीजों को बिना दिखाए ही लौटना पड़ा। बुधवार को 1655 मरीज ओपीडी में आए थे। फिजीशियन के नाम पर केवल डॉ. वागीश वैश्य मौजूद रहे। उन्होंने 212 मरीज देखे। पैथालॉजिस्ट डॉ. वीरेंद्र कुमार ने करीब 200 और चेस्ट फिजीशियन डॉ. वीके धस्माना, एमएल शर्मा ने 152- 167 से अधिक मरीज देखे। फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल की बुधवार को कोर्ट में ड्यूटी थी लेकिन उन्होंने इसकी सूचना चस्पा नहीं की और न ही 12 बजे तक ओपीडी में बैठे। वह सुबह से ही ओपीडी से बाहर रहे। इस कारण 150 से अधिक मरीज लौट गए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम का कहना है कि डॉ. अजय मोहन अग्रवाल को कोर्ट जाना था लेकिन उन्हें 12 बजे तक ओपीडी करनी चाहिए थी। ओपीडी में क्यों नहीं बैठे इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम का कहना है कि डॉ. अजय मोहन अग्रवाल को कोर्ट जाना था लेकिन उन्हें 12 बजे तक ओपीडी करनी चाहिए थी। ओपीडी में क्यों नहीं बैठे इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन