फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   150 crore assets of the directors of Alliance Builders will be sealed

Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों की 150 करोड़ की संपत्ति होगी सील

Sun, 12 Mar 2023 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
150 crore assets of the directors of Alliance Builders will be sealed
बरेली। कई मुकदमों के बाद गैंगस्टर में फंसे एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों व अन्य पदाधिकारियों की 150 करोड़ की संपत्ति और चिह्नित की गई है। इसमें व्यावसायिक भवनों से लेकर फर्म के दफ्तर तक शामिल हैं। शनिवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने इन संपत्तियों की पैमाइश और सर्वे किया। मूल्यांकन के बाद जल्दी ही इसे सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के बिहारमान नगला में सीलिंग की जमीन को धोखाधड़ी कर खरीदने और बेचने के मामले में एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर पहली कार्रवाई की गई थी। एक मुकदमा दर्ज होने के बाद कई और मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज होते गए। बीडीए ने 13 नवंबर 2022 को इज्जतनगर थाने में हनी कुमार भाटिया समेत 17 लोगों पर रिपोर्ट कराई थी। विवेचना में एलायंस बिल्डर्स के एमडी अरविंदर सिंह बग्गा, निदेशक रमनदीप सिंह, अमनदीप व युवराज को भी इसमें नामजद किया गया था। कुछ दिन बाद कैंट थाने में रमनदीप, अमनदीप, अरविंदर सिंह, हनी भाटिया, सतवीर सिंह और युवराज सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


महीने भर पहले एलायंस समूह की करीब 35 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन सील कर कब्जे में ले चुका है। शनिवार को सीओ प्रथम श्वेता यादव, तहसीलदार सदर रामनयन सिंह और कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मॉडल टाउन के सामने एलायंस बिल्डर्स के दफ्तर पहुंचे। वहां लेखपालों की टीम ने संपत्ति की नपत की। टीम ने महानगर कॉलोनी स्थित एलायंस के दूसरे दफ्तर, निर्माणाधीन होटल, बार और लॉन के साथ ही पेट्रोल पंप की पैमाइश व मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमाफिया घोषित हो चुके हैं आरोपी

एलायंस बिल्डर्स के डायरेक्टर रमनदीप, उसके भाई अमनदीप, हनी कुमार भाटिया, दलविंदर सिंह, सर्वेश, जुल्फिकार अहमद और सलीम अहमद को पिछले साल प्रशासन ने भूमाफिया घोषित किया था। इनके 144 बैनामों का सही रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा था। इनकी पड़ताल की गई तो पता लगा कि कई बैनामे रिश्तेदारों के नाम किए गए हैं।

वर्जन
एलायंस बिल्डर की करीब 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को सील किया जा चुका है। अब 150 करोड़ की संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी भी जल्दी ही सील किया जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed