फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15-year-old daughter has written a report of rape .. Mother fainted on hearing

15 साल की बेटी ने लिखाई है दुष्कर्म की रिपोर्ट.. सुनते ही बेहोश हो गई मां

Sat, 29 Feb 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
15-year-old daughter has written a report of rape .. Mother fainted on hearing
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA

एसएसपी के सामने पेश हुई छात्रा ने लगातार दुष्कर्म से दो महीने की गर्भवती होने की कही थी बात, थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन


परिवारवालों को कुछ नहीं बताया, जांच करने घर पहुंची पुलिस तो सामने आई हकीकत

बरेली। मोबाइल और इंटरनेट के दौर में बच्चों की सोच इतनी तेजी से बदल रही है कि हर कोई हैरान है। इज्जतनगर में नवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने पहले तो अपने ब्वायफ्रेंड से घर से भागकर शादी करने की जिद की और उसके इनकार करने पर खुद को दो महीने की गर्भवती बताते हुए उसके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा दी। शुक्रवार को पुलिस बयान दर्ज करने उसके घर पहुंची तो परिवार के लोग यह जानकर सकते में आ गए कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसने उन्हें कुछ बगैर बताए इसकी एफआईआर भी दर्ज करा रखी है। मां को इतना सदमा लगा कि पुलिस के सामने ही गिरकर वह बेहोश हो गई।
पुलिस के मुताबिक यह लड़की कुछ दिन पहले पुलिस ऑफिस जाकर एसएसपी के सामने पेश हुई थी। उसने एसएसपी को बताया था कि उसी के इलाके में रहने वाला एक युवक कुछ समय पहले धोखे से उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि एक बार दुष्कर्म करने के बाद युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसे बार-बार होटल में बुलाता है। दुष्कर्म की वजह से वह गर्भवती हो गई है। लड़की ने एसएसपी को बताया कि उसके गर्भवती होने के बाद उसके परिवार वाले भी उससे काफी नाराज हैं और उन्होंने उसे घर से निकाल दिया है। बताया जाता है कि लड़की ने कुछ इस अंदाज में एसएसपी को पूरा वाकया सुनाया कि उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को उसके प्रार्थनापत्र पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को फौरन गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने लड़की के प्रार्थना पत्र पर न सिर्फ फौरन एफआईआर दर्ज की बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन इसके बाद लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाने की कोशिश की तो मोबाइल लगातार स्विच ऑफ रहने की वजह से कई दिन तक उससे संपर्क ही नहीं हो पाया। आखिरकार शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस लड़की के घर पहुंच गई। लड़की के परिवार वालों को जब उसने बताया कि वह दुष्कर्म के मामले में जांच करने आई है तो वे सकते में आ गए। परिवार वालों ने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया तो पुलिस ने उन्हें पूरा वाकया सुनाया। बेटी की हरकत सुनने के बाद उसकी मां इस कदर सदमे में आ गई कि पुलिस के सामने ही गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में निकला सब झूठ.. न घर से बेघर न गर्भवती

पुलिस ने बताया कि सिर्फ 15 साल की उम्र में लड़की वीरसावरकरनगर में रहने वाले अपने ब्वायफ्रेंड पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। उसके इनकार करने के बाद वह इतना ज्यादा गुस्से में आ गई कि उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच में पता चला है कि लड़की गर्भवती भी नहीं है। एसएसपी के आदेश पर उसके जिस प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उसमें उसने अपने परिवारवालों के खिलाफ घर से निकाल देने की भी बात लिखी थी मगर परिवार वालों ने बताया कि वह घर पर ही रह रही है और उसने कभी कोई जिक्र नहीं किया कि वह किसी परेशानी में है। लड़की ब्वायफ्रेंड आईटीआई छात्र है जिसे पुलिस ने हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed