फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 special and 95 regular trains daily... no seats in any of them

Bareilly News: रोजाना 15 विशेष, 95 नियमित गाड़ियां... सीट किसी में नहीं

Wed, 29 Oct 2025 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
15 special and 95 regular trains daily... no seats in any of them
बरेली। रेलवे इस त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। बरेली होते हुए 80 से ज्यादा विशेष गाड़ियां पहले से संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा यात्रियों के दबाव के मद्देनजर नई विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी करने का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए रोजाना औसतन 15 विशेष और 95 नियमित गाड़ियां गुजर रही हैं। मगर, सब नो रूम हैं। नियमित के साथ विशेष गाड़ियों में भी कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार के सीजन में जंक्शन पर यात्रियों के आवागमन में 15 हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। अब यह संख्या प्रतिदिन 45-47 हजार तक पहुंच गई है। कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण अनारक्षित टिकटों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि आमतौर पर रोजाना औसतन 12-13 लाख रुपये के अनारक्षित टिकट बिकते थे। यह आंकड़ा इन दिनों बढ़कर 17-18 लाख तक पहुंच गया है। बरेली से बनकर चलने वाली गाड़ियां भी फुल हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए 12 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। अगले 20 दिन तक ज्यादातर गाड़ियां पैक हैं। पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू जाने-आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं है। संवाद


---------
धड़ाधड़ आरएसी टिकट जारी कर रहा रेलवे
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने का भी रेलवे फायदा उठा रहा है। यात्रियों से किराया पूरा लेने के बाद रेलवे इन दिनों धड़ाधड़ आरएसी टिकट जारी कर रहा है। आरएसी टिकट पर एक सीट दो यात्रियों को साझा करनी होती है, लेकिन किराये में कोई रियायत नहीं मिलती। सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में आरएसी टिकट जारी करने का औसत सबसे ज्यादा है।

----------
डबल डेकर एक्सप्रेस में सीटों की कमी नहीं
एक ओर लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है दूसरी ओर दिल्ली-लखनऊ के बीच सप्ताह में चार-चार दिन चलने वाली 12583-84 डबल डेकर एक्सप्रेस में सीटों की कोई कमी नहीं है। इस गाड़ी में रोजाना औसतन 650 सीटें खाली हैं।


---------
इन ट्रेनों में स्थिति ज्यादा खराब
20503-04 राजधानी मेल, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, 22417 महामना एक्सप्रेस, 22317 हमसफर एक्सप्रेस, 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12369-70 कुंभ एक्सप्रेस, 12229-30 लखनऊ मेल, 12391-92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12231-32 लखनऊ-चंढीगड़ एक्सप्रेस, 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 15001 दून एक्सप्रेस, 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12355-56 अर्चना एक्सप्रेस में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed