{"_id":"60958b098ebc3ebced7bb5b9","slug":"15-poles-fell-due-to-strong-winds-power-failure-in-many-areas-for-25-hours-bareilly-news-bly445941356","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं से गिरे 15 खंभे, कई इलाकों में 25 घंटे रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं से गिरे 15 खंभे, कई इलाकों में 25 घंटे रही बिजली गुल
विज्ञापन
बड़ा फाल्ट होने की जानकारी मिलते ही जेई हुए फरार, लोग पानी को तरसे
बरेली। गुरुवार शाम करीब सात बजे तेज हवाओं से विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसका असर दूसरे दिन भी रहा। किला समेत चार उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 25 घंटे से ज्यादा समय तक सप्लाई ठप रही। लोग पेयजल समस्या से जूझते रहे और गर्मी से बेहाल रहे। जबकि बड़ा फाल्ट होने की जानकारी मिलते ही संबंधित अवर अभियंता सरकारी फोन बंद कर गायब हो गए। दूसरे दिन शुक्त्रस्वार देर शाम प्रभावित इलाकों में सप्लाई सामान्य हो पाई।
बीते शाम अचानक तेज आंधी.पानी और ओलावृष्टि होते ही बिजली गुल हो गई। देर रात ज्यादातर इलाक़ों में फाल्ट दूर हो गए। किला, सीबीगंज, सुभाष नगर समेत चार उपकेंद्र से पोषित इलाके अंधेरे में रहे क्योंकि सनैया रानी गांव में 15 खंभे धराशाई हो थे। बताया जाता है कि इसकी जानकारी मिलते ही संबंधित जेई किला सुनील पटेल और मिनी बाईपास जेई सीबी गौड़ सीयूजी फोन बन्दकर बिना सूचना के गायब हो गये। दोंनो के फोन शुक्त्रस्वार को भी बंद रहे। बड़ा फाल्ट होने की जानकारी अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार को मिली तब उन्होंने उपखंड अधिकारी जसीम अख्तर से सप्लाई सामान्य कराने को कहा। एसडीओ ने रात भर पेट्रोलिंग कराकर सीबी गंज लाइन शुक्त्रस्वार सुबह आठ बजे किला से जुड़े इलाके में आपूर्ति बहाल करवा दी, लेकिन किला फीडर से जुड़े स्वालेनगर, कर्मचारी नगर, किला, जागृति नगर, कॉलोनी, आंनद विहार, रज़ा कॉलोनी समेत बड़ी आबादी में बिजली संकट बना रहा। बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल हैं। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसके साथ ही इन्वर्टर बैठ गए और मोबाइल बैट्री डिस्चार्ज हो गई। एसडीओ पिलानी किला ने रात करीब नौ बजे तक सभी प्रभावित इलाकों की सप्लाई सामान्य करा दी। एचडी एसडीओ नसीम जोशी जसीम अख्तर ने बताया की अभी रातों में सभी प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक लाइनों से सप्लाई कराई जा रही है बिना किसी सूचना के गायब हुए जेई सीबी गौड़ और सुनील पटेल पर विभागीय कार्रवाई हेतु लिखा गया है।
औद्योगिक उत्पादन भी प्रभावित
सीबीगंज। बीती रात्रि आई तेज आंधी पानी के चलते बिजली न आने से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों में करीब 12 घंटे तक रहा उत्पादन ठप रहा। बिजली विभाग के कर्मचारी रात्रि से ही बिजली सेवा बहाल करने के लिए क्षेत्र में प्रयासरत रहे।
विज्ञापन
बीती देर शाम अचानक तेज आंधी के साथ पानी और ओलों की बारिश शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र में जगह जगह पेड़ जमीन से उखड़ कर सड़कों और बिजली लाइनों पर आ गिरे। जिससे यातायात आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों की बिजली चली गई। जिससे पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में उत्पादन बंद हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन शुक्त्रस्वार दोपहर तक लाइनें चालू हो पाई। इसके साथ ही प्रभावित फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू हुआ। गांव पस्तोर में एक पीपल का पेड़ 11 हजार की बिजली लाइन पर टूट कर गिर गया। परसाखेड़ा, नदोसी, फतेहगंज पश्चिमी और आसपास तमाम इलाकों में सप्लाई प्रभावित रही। बड़ी बाजार स्थित मनोकामना मंदिर के गेट पर नीम का पेड़ गिरने से मंदिर के ही कुलदीप शर्मा की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।