{"_id":"5d530a388ebc3e6cbe42b67f","slug":"15-august-bareilly-news-bly3722707114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बिक गया रक्षाबंधन के लिए मांझा तो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बिक गया रक्षाबंधन के लिए मांझा तो
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर चौपुला, किला, श्यामगंज पुलों के आसपास पतंगबाजी बढ़ने से लोग खौफजदा हैं। चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध होने के बावजूद पतंगबाज जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलों के आसपास उड़ रही पतंगें खतरे का सिग्नल बन गई हैं। प्रशासन के पास भी चाइनीज मांझे के बारे में शिकायतें आ रही हैं। हालांकि इन शिकायतों पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।
चाइनीज मांझा शहर में तमाम जानलेवा हादसों की वजह बन चुका है। कुछ समय पहले ही चौपुला ओवरब्रिज पर कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पिछले महीने एक बच्ची की भी जान जाने से बची थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई और पतंगबाजी पर शिकंजा कसा लेकिन रक्षाबंधन और 15 अगस्त पर एक बार फिर चौपुला, श्यामगंज, किला आदि पुलों के आसपास खूब पतंगें उड़ती दिखाई देने लगी हैं।
चाइनीज मांझे की बिक्री की शिकायतें बढ़ीं
प्रशासन के पास चाइनीज मांझे की बिक्री की शिकायतें बढ़ गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार से शिकायत की गई है कि बाकरगंज में खलील मियां की मजार के पास ईदगाह का एक मांझा मेकर और चुन्ना खां का घेर कुएं वाली गली के रहने वाले उसके साथी के पास चाइनीज मांझे की बड़ी खेप मौजूद है। ये लोग इसे रक्षाबंधन पर मार्केट में खपाएंगे। लेटर में कुछ लोगों के नाम भी दिए गए हैं, जिनके माध्यम से चाइनीज मांझे की बिक्री होती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लेटर में दिए गए लोगों के घरों में छापामार कार्रवाई की जाए तो पब्लिक के लिए जान का खतरा बने प्रतिबंधित मांझे का जखीरा बरामद हो सकता है।
विज्ञापन
प्रशासन की टीम धरपकड़ करने में फिर नाकाम
मंगलवार को प्रशासन की टीम ने चाइनीज मांझा दुकानदारों की धरपकड़ को छापे तो डाले लेकिन टीम चाइनीज मांझा बरामद करने में असफल रही। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने बताया कि टीम ने सराय खाम, बाकरगंज और रेती में पहुंचकर चेकिंग की थी। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट रहे संजय कुमार ने करीब डेढ़ माह पहले ईदगाह और बाकरगंज के साथ बास मंडी पहुंचकर छापामार कार्रवाई की थी, लेकिन चाइनीज मांझा विक्रेताओं को पहले ही भनक लग जाने से वे सतर्क हो गए थे और पूरा माल ही मौके से हटा दिया गया था।
पतंगबाजों से पूछेंगे मांझा बेचने वालों के नाम
प्रशासन के अफसरों का कहना है कि शहर के पुलों के आसपास पतंगबाजी करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई जाएगी। पतंग उड़ाने के लिए अगर कोई चाइनीज मांझे का प्रयोग करता मिला तो उससे पूछताछ कर दुकानदार तक पहुंचा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन और 15 अगस्त पर शहर में काफी पतंगबाजी होती है। चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से हादसे होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इसे लेकर प्रशासन खास सतर्क है। -मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट