फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 42 हजार लूटे

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 42 हजार लूटे

Sat, 10 Jun 2017 01:02 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 42 हजार लूटे
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव में सिघाई नहर के पास एक व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 42 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें तमंचे की बट और चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर राहगीर और प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की पर कोई नतीजा नहीं निकला। व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव गजराजपुर निवासी राजाराम कश्यप बाल खरीद का धंधा करते हैं। शुक्रवार को राजाराम बरेली की सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालकर वह घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सिघाई नहर के पास सामने से पल्सर बाइक पर आए नकाबपोश तीन लुटेरों ने राजाराम की बाइक में पत्थर मारकर बाइक जमीन पर गिरा ली और राजाराम को पकड़कर नहर के अंदर ले जाकर लात घूंसों से पीटने लगे। उनके पास मौजूद 42 हजार रुपये छीन लिए, विरोध करने पर उन्हें तमंचे की बट और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। शोर मचने पर राहगीर और ग्राम प्रधान हरपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ लुटेरों की तलाश में घंटों कांबिंग की लेकिन कोई क्लू पुलिस के हाथ नहीं लगा। लूट के शिकार हुए राजाराम ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने बैंक से 28 हजार रुपये निकाले थे तो 14 हजार रुपये पहले से उनके पास थे। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed