{"_id":"5932f20e4f1c1b465a8b45aa","slug":"149651100113-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगुचा के ग्रामीणों ने चौराहा पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगुचा के ग्रामीणों ने चौराहा पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ खीरी टाउन। भीषण गर्मी में करीब 20 दिनों से बिजली न आने से लगुचा गांव के लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण लखीमपुर-लहरपुर मार्ग पर पहुंचे और बांस-बल्ली डालकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
शनिवार को लगुचा के प्रधानपति मिथलेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष लगुचा चौराहे पर पहुंचे और बांस-बल्ली, तख्त आदि डालकर लखीमपुर-लहरपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में करीब 20 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे बिजली की सप्लाई बाधित है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के उच्च अफसरों, जेई और लाईनमैन से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उधर सड़क जाम होने की सूचना पर एसओ आलोक मणि त्रिपाठी जेई दिनेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों को शनिवार की शाम तक नया ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हफ्ते भर में गांव के जर्जर बिजली तारों को ठीक कराने की बात कही। तब कहीं जाकर लोग मानें और करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। जाम लगने के कारण मार्ग पर दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।