{"_id":"5f4ab1b48ebc3e3ce407b6e2","slug":"145-infected-and-2-death-bareilly-news-bly417958233","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 145 नए संक्रमित, दो मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 145 नए संक्रमित, दो मौत
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ 10 दिन बाद शनिवार को फिर डेढ़ सौ के नजदीक पहुंच गया। दो संक्रमितों की कोविड एल-3 अस्पताल में इजाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक आंवला के गांव गंज का रहने वाला 35 वर्षीय युवक और दूसरा सुभाषनगर की खन्ना बिल्डिंग गली में रहने वाला 78 वर्षीय बुजुर्ग था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट में बिथरी चैनपुर विधायक के भाई और तीन भतीजों समेत 145 लोग संक्रमित मिले हैं। बीते दिनों विधायक के कार्यालय की एक महिला संक्रमित मिली थी।
शहर के साथ अब ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ रहा संक्रमण
बरेली। शनिवार को मिली रिपोर्ट में सिमरा बोरीपुरा की एक दो साल की बच्ची, सीबीगंज के गौरव ग्रीन इलाके में आठ, भरतौल में छह, एक निजी अस्पताल में दो स्वास्थ्य कर्मचारी, पवन विहार में चार, इंदिरापुरम में पांच, नथपुरा में चार, महानगर, रामपुर गार्डन, आशीष रॉयल पार्क, आशुतोष सिटी, रतनापुर, मुडिया अहमद, कालीबाड़ी, सिकलापुर, सुभाषनगर, राजनगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पंजाबपुरा, सिद्धार्थनगर, शांतिविहार, कुसुमनगर, बांके की छावनी, जोगीनवादा गोसाईं गौंटिया, बीडीए कॉलोनी तुलाशेरपुर, अशरफ खां छावनी, भुरिया फार्म, फर्रखपुर, आमोद सुपरसिटी, कटरा चांद खां, संजयनगर, कटरामान राय, कर्मचारी नगर, ठिरिया निजावत खां, सिठौरा, नेकपुर, सदर कैंट, राजनगर, भोगपुर, मस्तान मोहल्ला, कटी कुईयां, कालीबाड़ी, बीसलपुर, अंबेडकर नगर, फतेहगंज आदि इलाकों में भी संक्रमित मिले हैं।