फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   142 corona positive

कोरोना संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
142 corona positive
बरेली। तमाम कोशिश के बावजूद कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है। तीसरी लहर के चपेट में बड़ी तादाद से लोग आ रहे हैं। बुधवार को चार हजार लोगों की कोविड जांच की गई। करीब ढाई हजार सैंपल की जांच रिपोर्ट में 142 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें सात डॉक्टर, सेना के तीन जवान, दो बैंककर्मी समेत अन्य कई इलाकों में लोग संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय संक्रमित 943 हो चुके हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, बुधवार को आईटीबीपी का एक डॉक्टर और चार जवान, ग्रीन पार्क की रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका, पीलीभीत बाईपास स्थित निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा, दो डॉक्टर, एक पीजी छात्र, सैनिक अस्पताल की डॉक्टर, सैनिक अस्पताल का मुख्य अभियंता, एक बैंक कर्मचारी, निजी सिक्योरिटी गार्ड, कपड़ा व्यापारी, पुलिस लाइन का एक हेड कांस्टेबल, एक निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर, ओला का ड्राइवर, पीलीभीत बाईपास के निजी अस्पताल का डॉक्टर, इफको के सीनियर मैनेजर, सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी का एक डॉक्टर संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा सात संक्रमित दूसरे जिलों के हैं। सूचना संबंधित जिला प्रशासन को भेज दी गई है। डॉ. गौतम ने बताया कि संक्रमितों को ट्रैक करने के लिए रोडवेज, टोल, जंक्शन, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर सैंपलिंग हो रही है। साथ ही, सभी स्वास्थ्य केंद्रों समेत निजी अस्पतालों में भी कोविड जांच की जा रही है। ताकि संक्रमितों को तेजी से ट्रैक और ट्रेस किया जा सके। संक्रमितों को आइसोलेट कर फैलाव पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सर्वाधिक 11 लोग संक्रमित
बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट में सर्वाधिक 11 संक्रमित सिविल लाइंस के हैं। यहां के रामपुर गार्डन, कालीबाड़ी, आवास विकास और अन्य इलाकों के करीब 11 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा मॉडल टाउन में सात, नॉर्थ सिटी में चार, महानगर और ग्रीन पार्क में तीन-तीन, शास्त्रीनगर में दो, सनसिटी विस्तार में दो, सिकलापुर, राजेंद्रनगर, नवादा शेखान, बक्सरिया, चंदननगर किला में दो, जवाहरनगर, सिविल लाइंस में सात, गुलाबनगर में दो, रोहलीटोला, इफको में दो, हरुनगला, रेलवे कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर, लालफाटक, आंवला, शिवनगर, सिटी हार्ट एन्क्लेव, सिद्धार्थनगर, प्रेमनगर, जगतपुर, ओशी बैंक्वेट हाल के पास, सबाना हाइट्स, मेगा ड्रीम, निजी हॉस्पिटल का एक कर्मचारी, गैलेक्सी होम्स समेत अन्य इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में सर्विलांस टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed