फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बसपा को वोट देने की बात कही तो सड़क पर पीट दिया

बसपा को वोट देने की बात कही तो सड़क पर पीट दिया

Sun, 21 Apr 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
बसपा को वोट देने की बात कही तो सड़क पर पीट दिया
बरेली। लोकसभा चुनाव के चलते शहर का माहौल खासा गरम है। राजनेताओं की नोकझोंक अब आम आदमी पर भी हावी हो रही है। ऐसे ही एक मामले में विरोधी पार्टी को वोट देने की युवक ने बात की तो कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार निवासी विवेक चौहान के साथ राजनैतिक मतभेद के चलते उनके कुछ जानपहचान के लोगों ने मारपीट की। विवेक ने बताया कि वह बाइक से बृहस्पतिवार शाम दोस्तों से मिलने फीनिक्स मॉल की तरफ जा रहे थे। वहां पहुंचे तो थाना इज्जतनगर के गांव तुलाशेरपुर निवासी झूमक सिंह ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पूछने लगे की चुनाव में वोट किसे दोगे। विवेक के मुताबिक बसपा को वोट देने की बात कहने पर झूमक सिंह गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि झूमक सिंह ने रास्ते में ही उन्हें पीट दिया। मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed