फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलन क्लब के बाद अब धर्मदत्त अस्पताल की बारी

एलन क्लब के बाद अब धर्मदत्त अस्पताल की बारी

Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
एलन क्लब के बाद अब धर्मदत्त अस्पताल की बारी
बरेली। नगर निगम ने एलन क्लब पर कार्रवाई शुरू करने के साथ ही अन्य कब्जेदारों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें धर्मदत्त सिटी अस्पताल समेत लीज खत्म होने वाले अन्य कब्जेदार चिह्नित करके नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर आयुक्त ने पैमाइश कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

लीज खत्म होने के बाद भी करीब बीस साल से अवैध रूप से संचालित एलन क्लब पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही नगर निगम ने अपनी जमीनों पर अन्य अवैध कब्जे भी चिह्नित करने शुरू कर दिए हैं। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि धर्मदत्त सिटी अस्पताल वाली जमीन की फाइल भी निकलवाई गई है। बिना लीज यहां के कब्जेदारों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। इसके लिए जमीन की पैमाइश कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में अस्पताल के डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि यह मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें नगर निगम को पार्टी बनाया गया है और नोटिस भी प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed