फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डबल डेकर में हुआ नो रूम, ऐन मौके पर आया ट्रेन रद्द होने का फरमान

डबल डेकर में हुआ नो रूम, ऐन मौके पर आया ट्रेन रद्द होने का फरमान

Sun, 31 Mar 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
डबल डेकर में हुआ नो रूम, ऐन मौके पर आया ट्रेन रद्द होने का फरमान
बरेली। ऐन मौके पर रेलवे बोर्ड ने रद्द चल रही ट्रेनों का निरस्तीकरण तकनीकि कारणों से 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यहां बता दें कि बरेली जंक्शन से चलने और गुजरने वाली ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द थीं। इन ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल से किया जाना था। इसमें लंबे समय से रद्द चल रही लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर भी शामिल थी। रिजर्वेशन काउंटर पर लोगों ने डबल डेकर से रिजर्वेशन भी करा लिया था। अब रेलवे को सभी रिजर्वेशन रद्द करके पूरा रिफंड देना होगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने शनिवार शाम को 15 दिसंबर से रद्द चल रहीं ट्रेनों का निरस्तीकरण 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया। इसके पीछे मंडलीय अधिकारियों ने कोई खास कारण नहीं बताया है। यह ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द थीं। 29 मार्च को लोग ट्रेनें चलने की संभावना से रिजर्वेशन आफिस पहुंचे तो सिस्टम से कैंसल हट चुका था, जिसके बाद यात्रियों के रिजर्वेशन कर दिए गए। सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर के यात्रियों को हुई। पहले वह रिजर्वेशन कराने के लिए लाइन में लगे, फिर टिकट को रद्द कराने के लिए लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की बेवसाइट के मुताबिक ट्रेन की क्षमता 1200 सीट की है, जिसमें शनिवार शाम तक 1170 सीटें फुल दर्शाई जा रही थीं। देर रात तक भी लोग कंफर्म बर्थ मिलने पर काफी खुश थे। यही स्थिति वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस में 30 और बरौनी अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस में 60 वेटिंग थी। मेरठ सिटी लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस में तो पांच आरएसी भी हो गई है। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, जनता, डबल डेकर, राज्यरानी, दिल्ली सियालदह एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 15 अप्रैल तक रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed