फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विदेश की सैर करने वाले आज कर रहे गंगा मैया के दर्शन: ईरानी

विदेश की सैर करने वाले आज कर रहे गंगा मैया के दर्शन: ईरानी

Sat, 30 Mar 2019 11:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
विदेश की सैर करने वाले आज कर रहे गंगा मैया के दर्शन: ईरानी
बदायूं। भाजपा की स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को विपक्षी पार्टियों को महामिलावटी बताते हुए आंवला के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को जिताने के लिए मतदाताओं पर हर तीर चलाने की कोशिश की। किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग विदेश की सैर करते थे, आज वही गंगा मैया के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या जाते हैं पर रामलला के सामने शीश नहीं झुकाते। ऐसे लोगों को रामभक्तों का वोट नहीं जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बदायूं मेें आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि स्मृति ने अपने भाषण की शुरुआत मोदी सरकार के विकास कार्यों से की। कहा कि मोदी सरकार ही है, जिसने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। चाहे बात रसोई गैस कनेक्शन की हो या फिर किसानों के हितों की, मोदी सरकार ने ही काम किए हैं। लोगों के सिर पर छत नहीं थी, उन्हें घर मुहैया कराए। महिलाएं धुएं में रोटी बनाती थी, उन्हें गैस कनेक्शन दिए। सपा, बसपा समेत कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने उन्हें महामिलावटी पार्टी बताया। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस की सरकार में देश के न्यायालय में दस्तावेज देते थे कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है, आज वे सभी रामभक्त बनकर घूम रहे हैं। पहले विदेश की यात्रा करते थे, आज गंगा मैया के दर्शन करने निकले हैं।
विज्ञापन


- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा के दौरान स्थानीय नेताओं को कोई तवज्जो नहीं दी। यहां पर स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया, लेकिन उन्होंने उनकी ओर देखा तक नहीं। इसके बाद में केंद्रीय मंत्री ने अपने अंदाज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता को संबोधित किया। भाषण खत्म होने के बाद कुछ लोगों में फूलमाला डालने का प्रयास किया तो उन्हें एक तरफ कर सीधे कार में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बदायूं पुलिस लाइन हेलीकाप्टर से पहुंचने का समय दोपहर दो बजे का था, साथ ही उन्हें सभास्थल पर दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन करीब डेढ़ बजे ही पुलिस लाइन पर उनका हेलीकाप्टर पहुंच गया। सभास्थल पर भी वह करीब दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पहुंच गई। दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर संभल के लिए उड़ गया।


- केंद्रीय मंत्री के सभास्थल पर एक युवक ऐसा भी आया जिसकी पैंट की पीछे वाली जेब में होलस्टर लगा हुआ था और वह मोबाइल से फोटो के साथ-साथ सेल्फी भी ले रहा था। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस की व्यवस्था भी थी, लेकिन इस युवक की जेब पर किसी की नजर नहीं पड़ी। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed