फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीए द्वितीय में जारी कर दिए गड़बड़ प्रवेश पत्र

बीए द्वितीय में जारी कर दिए गड़बड़ प्रवेश पत्र

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
बीए द्वितीय में जारी कर दिए गड़बड़ प्रवेश पत्र
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में इस बार कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिसका खामियाजा छात्रों का भुगतना पड़ रहा है। पहले एक ही दिन पर सांख्यिकी और सैन्य अध्ययन की परीक्षा डाल दी थी, जिसके चलते दोनों विषय लेने वाले छात्रों को एक पेपर छोड़ना पड़ा। अब बीए में गड़बड़ी सामने आई है। बीए द्वितीय के कई विषयों के प्रवेशपत्र में चार की जगह तीन विषय ही दर्शाए गए। अब छात्र परेशान होकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीए प्रथम और द्वितीय में चार विषय रहते हैं और फाइनल में दो विषय रहते हैं। विश्वविद्यालय ने तमाम छात्रों के ऐसे एडमिट कार्ड जारी कर दिए, जिसमें चार की जगह तीन विषय ही आ रहे हैं। अब छात्र संशोधन के लिए भटक रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अगर परीक्षा फॉर्म पर कम विषय आ रहे थे तो फॉर्म ही नहीं भरा जाना चाहिए था। अगर छात्र गलती कर रहा था तो विश्वविद्यालय ने उसका फॉर्म स्वीकार क्यों किया। अब छात्र तीन विषयों की परीक्षा देगा तो उसके रिजल्ट में आरडी लगना तय है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि ऐसी समस्या है तो छात्र शिकायत करें। उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


नकल सामग्री के साथ पकड़े गए 11 नकलची
बरेली और मुरादाबाद मंडल के अलग-अलग कॉलेजों में 11 छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। इसमें आठ छात्र और 3 छात्राएं हैं। सभी को आंतरिक सचल दल ने पकड़ा। सोमवार को स्नातक और परास्नातक में 138764 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 57758 छात्र और 81006 छात्राएं थी। 3340 छात्र और 2586 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed