फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नामांकन निरस्त होने पर पार्षद का हंगामा, मेयर बोले लाठी चलाओ

नामांकन निरस्त होने पर पार्षद का हंगामा, मेयर बोले लाठी चलाओ

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
नामांकन निरस्त होने पर पार्षद का हंगामा, मेयर बोले लाठी चलाओ
बरेली। नामांकन खारिज होने के बाद पार्षद विपुल लाला ने नगर निगम में हंगामा कर मेयर मुर्दाबाद के नारे लगे। इसकी सूचना मेयर के पास पहुंची तो उन्होंने कहा कि लाठी चलाओ। इसके बाद मेयर का स्टाफ डंडा लेकर दौड़ा लेकिन विपुल लाला चले गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में पार्षद विपुल लाला ने आरोप लगाए कि नगर निगम को कॉरपोरेट बना दिया गया है। मेयर ने हठधर्मिता से पार्षद नरेश पर दबाव बनाकर अनुमोदक से उनका नाम हटवाकर उनका पहला पर्चा खारिज कराया और दूसरा पर्चा जबरन खारिज कर दिया। उन्होंने मेयर के निजी स्टाफ पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और कहा कि निगम में मेरी हत्या की कोशिश की गई है। बोले- मेयर की भाजपा से अच्छी ट्यूनिंग सपा में है इसलिए ही भाजपा के चार और सपा के सिर्फ दो पार्षदों की पर्चियां निकाली गईं।
विज्ञापन


‘कमाई के निजी साधन खराब होने की तकलीफ’
विपुल लाला पार्टी से निष्कासित टाइप के नेता हैं। नगर निगम में किसी की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसी हरकतों पर उन्हें शीघ्र जवाब मिलेगा। सख्ती करके निगम से उनकी कमाई के निजी साधनों पर रोक लगा दी गई है इसीलिए तकलीफ हो रही है। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया था। पहले में अनुमोदक ने नाम वापस ले लिया और दूसरे में उन्होंने सिर्फ साइन किए थे, नाम नहीं लिखा था। इसके चलते दोनों आवेदन निरस्त हुए। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed