{"_id":"5c291bf1bdec2256c66bbfc0","slug":"141546198001-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहपुरा जागीर में आईवीआरआई ने जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहपुरा जागीर में आईवीआरआई ने जगाई स्वच्छता की अलख
Mon, 31 Dec 2018 08:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आईवीआरआई की ओर से फतेहगंज पश्चिमी के गांव रहपुरा जागीर में किसान गोष्ठी एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। त्रिलोक चंद्र डिग्री कालेज में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणाें को स्वच्छता पर व्याख्यान दिया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
संस्थान केसंयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. महेश चंद्र ने कहा कि स्वच्छता की चर्चा गांव और घर में भी करें, ताकि साफ-सफाई का माहौल बना रहे। उन्होंने गांव के चौराहे पर भी स्वच्छता को लेकर उद्बोधन दिया और ग्रामीणों से अपने आस-पास सफाई रखने की अपील की।
कार्यक्रम में पशुजन स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवीर सिंह मलिक ने पशुपालकों को कच्चे दूध के सेवन से बचने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. भारती सिंह, ग्राम प्रधान पंकज, लक्ष्मी प्रसाद, नरेशपाल आदि मौजूद रहे।