{"_id":"5c0c26f8bdec22414a2afedf","slug":"141544300280-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ, कहा- मरीजों का लोड है, लेकिन सफाई रखनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ, कहा- मरीजों का लोड है, लेकिन सफाई रखनी चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी निरीक्षण को महिला जिला अस्पताल पहुंचे। रैंप के पास गंदगी देखकर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका से बोले - सफाई नहीं है। आप दीवारों पर बेशर्मी भरे डायलॉग लिखवाइए.. ताकि गंदगी फैलाने वालों को शर्म आए। इतने अच्छे अस्पताल को खराब कर रहे हैं। ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था समझने के बाद मरीजों की लाइन के बाबत सवाल किए।
लेबर रूम के बाहर से ही लौटने के बाद वह पहली मंजिल पर पहुंचे मगर रात्रि दौरे के चलते पूरा अस्पताल बंद था। नीचे उतरने के बाद वह आपातकालीन व्यवस्था 108 एंबुलेंस स्टाफ के पास पहुंचे। उनसे गाड़ियों के बारे में जानकारी ली। यहां से वह इमरजेंसी पहुंचे।
डॉक्टरों और नर्सों से उनकी जरूरतों के बारे में पूछा। अस्पताल में बर्न वार्ड चल रहा है कि नहीं, अल्ट्रासाउंड सेंटर में स्टाफ से पूछताछ की। इसके बाद चलते हुए बोले कि नेक्स्ट टाइम सुबह आऊंगा। गाड़ी में बैठते-बैठते एसीएमओ को महिला सीएमएस के लिए सफाई कराने का मेसेज देकर गए।