{"_id":"5c042fe2bdec22418a6ad349","slug":"141543778274-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के खिलाफ तीन दिन में ही ठंडा हो गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों के खिलाफ तीन दिन में ही ठंडा हो गया अभियान
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लाल फाटक रूट पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान तीन दिन बाद ही ठंडा हो गया। पिछले चार दिन से बदायूं रूट पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने से रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा है।
जिला प्रशासन ने लाल फाटक से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके बाद रोडवेज बसों का संचालन फरीदपुर की ओर से होने लगा। मगर इस रूट से निजी डग्गामार वाहनों का संचालन बदस्तूर जारी है, जिसके कारण रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे। इसे रोकने के लिए पिछले दिनों रोडवेज ने आरटीओ के साथ तीन दिन में आठ वाहन सीज किए और तीन वाहनों का चालान किया गया। इसमें रोडवेज के एआरएम बरेली डिपो चीनी प्रसाद और एआरएम रुहेलखंड डिपो टीकेएस बिसेन को लगाया था। मगर पिछले चार दिनों से रोडवेज अफसर हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं और डग्गामार वाहन संचालक मौज काट रहे हैं। लंबा रूट और ज्यादा किराए की वजह से यात्री रोडवेज बसों की बजाय डग्गामार वाहनों की ओर दौड़ रहे हैं। वहीं रोडवेज अफसरों का बहाना है कि स्टाफ की कमी के कारण चेकिंग मुश्किल काम है।