{"_id":"5bf5bd52bdec22699d5adf49","slug":"141542831442-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में खाने का आदी इज्जतनगर थाने का ड्राइवर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री में खाने का आदी इज्जतनगर थाने का ड्राइवर लाइन हाजिर
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फ्री में खाने के शौकीन इज्जतनगर थाने की गाड़ी के ड्राइवर को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। 15 दिन पहले खाने का भुगतान मांगने पर उससे होटल मालिक को पीटा था।
इज्जतनगर थाने के ड्राइवर विमल पर करीब पंद्रह दिन पहले डेलापीर के होटल संचालक विनोद ने खाने के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर इज्जतनगर उपेंद्र सिंह मामला सीओ तृतीय के पास भेज दिया। सीओ की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर इसकी रिपोर्ट एसएसपी को दी गई तो उन्होंने विमल को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस होटल पर अक्सर पुलिसकर्मी मुफ्त में खाना खाते हैं। अधिकांश समय होटल मालिक का बेटा बैठता है जो पुलिसवालों को पहचानता है। घटना के दिन होटल मालिक खुद बैठे थे। उन्होंने विमल से खाने के रुपये मांगे तो उसने रुपये देने के बजाय अपना परिचय दिया। होटल मालिक ने फिर भी रुपये मांगे तो विमल ने मारपीट कर दी।