फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केंद्र पर मिली नकल सामग्री, कॉपियों की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

केंद्र पर मिली नकल सामग्री, कॉपियों की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्र पर मिली नकल सामग्री, कॉपियों की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
बरेली। नकलविहीन परीक्षा के दावों के बीच बहेड़ी भिलैइया के श्रीसालिगराम एसपीएम इंटर कॉलेज में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक कक्ष में पूर्व में हो चुकी परीक्षाओं के मॉडल पेपर की सॉल्वड बुकलेट बरामद हुई है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के मॉडल पेपर बरामद हुए। जेडी ने छापामारी में यह गड़बड़ी पकड़ी, जिसके बाद हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की कॉपियों की स्पेशल स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की गई। वहीं केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया गया है। केंद्र पर बाकी परीक्षाएं अब कड़ी निगरानी में होंगी।
विज्ञापन

एसपीएम कॉलेज को लेकर विभाग के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। शुक्रवार को दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज देखे। कक्ष संख्या 13 के अंदर एक अन्य अतिरिक्त कक्ष था, जिसके अंदर एक छात्रा का बैग बरामद हुआ। उसमें इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के मॉडल पेपर की सॉल्वड बुकलेट बरामद हुई। इसके अलावा रसायन विज्ञान और सामान्य हिंदी जिसकी परीक्षाएं पूर्व में हो चुकी हैं उनके भी मॉडल पेपर मिले। एक कॉपी और लाल रंग की साल पाई गई। परीक्षा दे रही छात्रा से पूछताछ भी की गई। हालांकि उसने कहा कि वह प्रतिदिन बैग लाती है और वहीं पर रखती है, जबकि शासन के कड़े निर्देश है कि केंद्र के अंदर नकल से जुड़ी कोई सामग्री अंदर नहीं जाएगी। भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में वितरित की गई कॉपियों के अंकित कोड भी क्रमवार नहीं थे। तुरंत ही मामले की सूचना सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश को दी गई। केंद्र व्यवस्थापक को हटाने और हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की स्पेशल स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की गई। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्थिति संदेहास्पद थी। इसलिए स्पेशल स्क्रीनिंग की संस्तुति की है।
विज्ञापन


तो कुछ छात्रों को कराई जा रही थी नकल
माना जा रहा है कि एक कक्ष के अंदर नकल सामग्री मिलना नकल कराने की ओर इशारा कर रहा है। कुछ छात्रों को अंदर बैठाकर कॉपियां हल कराई जा रही थीं। जब नकल सामग्री लाने पर पाबंदी है तो मॉडल पेपर और वो भी सॉल्वड क्यों बरामद हुए। अब विभाग सीसीटीवी फुटेज के सारे रिकॉर्ड खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय हाईस्कूल सियाठेरी के प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया
गड़बड़ी मिलने पर श्री सालिगराम एसवीएम इंटर कॉलेज भिलैईया बहेड़ी के केंद्र व्यवस्थापक खूबकरन लाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह राजकीय हाईस्कूल सियाठेरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8371 ने छोड़ी परीक्षा
शुक्रवार को दोनों पालियों में 8371 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह हाईस्कूल में 28319 छात्र और 19580 छात्राएं पंजीकृत थीं। छात्र 3733 और 1575 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह इंटरमीडिएट में 3823 छात्र और 8562 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 715 छात्र और 666 छात्राएं गैर हाजिर रहीं। दूसरी पाली में हाईस्कूल में 956 छात्र और 377 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 70 छात्र और 14 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। इंटरमीडिएट में 14139 छात्र और 3568 छात्राएं पंजीकृत थीं जिसमें 1451 छात्र और 153 छात्राएं गैर हाजिर रहीं।


अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका को ड्यूटी से हटाया
केपीआरसी में परीक्षा में ड्यूटी कर रहीं आर्य पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका कविता सिंह ज्यादातर परीक्षा में गैरहाजिर रहीं। केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस को शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया और केंद्र से कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed