फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुतुबखाना में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू, मीट मार्केट सील किया

कुतुबखाना में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू, मीट मार्केट सील किया

Sun, 16 Sep 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 16 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुतुबखाना में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू, मीट मार्केट सील किया
कुतुबखाना सब्जी मंडी में चल रहे मीट मार्केट की तमाम दुकानों को नगर निगम ने शनिवार को सील कर दिया। मीट मार्केट की जगह पर निगम की मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना है। हालांकि दुकानों को सील किए जाने के दौरान निगम टीम की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण वे निगम टीम की कार्रवाई को नहीं रोक गए। दुकानदारों ने आरोप जरूर लगाया कि नगर निगम पहले तो उनके लाइसेंस रिन्यू करने के आवेदनों को लंबे समय तक लटकाए रखा और अब दुकानें सील कर दीं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सब्जी मंडी में नगर निगम की किराये की दुकानों मीट मार्केट चल रहा है। इन दुकानों को हटाकर वहां मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक में पारित हो चुका है। कुछ समय पहले स्थानीय व्यापारियों के साथ उपासभापति अतुल कपूर ने भी दुकानों को जल्द हटाकर पार्किंग बनाने की मांग की थी। कुतुबखाना इलाके में पार्किंग न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इसी कारण अब मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के प्रस्ताव पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर निगम टीम सब्जी मंडी पहुंची तो मीट मार्केट के दुकानदारों ने निगम पर आवेदन के बाद भी लाइसेंसों का नवीनीकरण न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदार इकबाल मियां ने बताया कि उन लोगों ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए मार्च में ही आवेदन किया था लेकि न वह अब तक लटका हुआ है। टीम प्रभारी ललितेश सक्सेना ने दुकानदारों को बोर्ड बैठक और कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसले की जानकारी दी। इसके बाद करीब दर्जन भर दुकानें सील कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दुकानें कोर्ट की मोहलत खत्म होने के बाद होंगी सील
मीट मार्केट के कुछ दुकानदारों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उन्हें कारोबार बंद करने के लिए 24 सितंबर तक का समय दिया है। इस कारण इन दुकानों को शनिवार को सील नहीं किया गया। माना जा रहा है कि 24 सितंबर को कोर्ट की मोहलत खत्म होने के बाद निगम 25 सितंबर को इन दुकानों के सील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed