फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फुटबाल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल आज

फुटबाल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल आज

Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल आज
 डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही अंडर 16 ब्वॉयज फुटबाल स्टेट चैंपियनशिप का शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का होगा, जिसमें पहला मुकाबला मेजबान बरेली और वाराणसी की टीमों के बीच होगा। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़, कानपुर, फैजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ और इलाहाबाद के टीमों को अपना दम दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह के समय चार और शाम को दो मैच हुए। पहला मैच बस्ती मंडल और देवी पाटन के बीच हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बस्ती मंडल एक गोल ही कर सकी, लेकिन उसने देवी पाटन को एक भी गोल करने का मौका आखिरी क्षण तक नहीं दिया, जिसके चलते एक गोल बनाकर बस्ती मंडल ने जीत का सेहरा पहन लिया। वहीं, दूसरा मैच आजमगढ़ और अलीगढ़ के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ ने 3-0 से अलीगढ़ को चित किया। तीसरा मैच, झांसी और चित्रकू ट के बीच हुआ। यहां झांसी ने 4-0 के स्कोर से चित्रकूट को हार का सामना कराया। पांचवें मैच में गोरखपुर ने 6-0 से मेरठ को झटका दिया। छठे मैच में लखनऊ और आगरा के बीच मुकाबला कड़ा रहा, जिसमें लखनऊ ने 2-1 से आगरा को हार का सामना कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed