फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 year old kanwariyas died during kanwar yatra in budaun

Budaun News: कांवड़ यात्रा के जत्थे में शामिल 14 साल के कांवड़ियों की बिगड़ी तबीयत, हो गई मौत

Sat, 12 Aug 2023 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

देव सोनकर बरेली के चनहेटी इलाके में लाल फाटक के पास रहने वाले मीट विक्रेता धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र था। वह शुक्रवार शाम को अपने इलाके के कांवड़ियों की टोली के साथ ट्रक से कछला गंगाघाट पर पहुंचा। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
14 year old kanwariyas died during kanwar yatra in budaun
बेटे देव की मौत के बाद बदहवास पिता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रक सवार बरेली निवासी 14 साल के कांवड़िये की हालत बिगड़ गई। साथी शिवभक्त उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते, उससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


मृतक देव सोनकर (14) बरेली जिले में चनहेटी इलाके में लाल फाटक के पास रहने वाले मीट विक्रेता धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र था। वह शुक्रवार शाम को अपने इलाके के कांवड़ियों की टोली के साथ ट्रक से कछला गंगाघाट पर पहुंचा। सुबह में उनकी टोली कांवड लेकर गंगाघाट से निकली तो रास्ते में बुटला के पास देव की हालत बिगड़ गई। वह ट्रक में बैठा था। कांवड़ियों की टोली ट्रक के पीछे चल रही थी। हालत बिगड़ने पर साथी शिवभक्तों और परिवार के युवकों ने बुटला बोर्ड पर उसे निजी क्लीनिक पर दिखाया, लेकिन वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कातिल बाप: तीन लाख रुपये सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, हादसे का दिया रूप; गर्भवती बहू का उजाड़ा सुहाग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले ही खराब थी तबीयत 

एंबुलेंस के जरिये देव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. कुमार ने बताया कि देव की तबियत पहले से ही खराब थी। उसके परिजनों ने भी यही बताया है। 


बरेली से रोते-बिलखते आए देव के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले उसने बुखार आने पर दवा भी ली थी। कुनबे के लोग कांवड़ के लिए निकले तो देव भी उनके साथ हो गया। मृतक के पिता से एसएसआई सुमित कुमार ने जानकारी की। पिता धर्मेंद्र ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में धर्मेंद्र के साथ परिवार के लोग शव लेकर चले गए। शव के लिए पुलिस ने निजी वाहन की व्यवस्था भी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed