फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 will be inter-collegial volleyball competition

14 को होगी अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 09 Oct 2017 02:02 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 09 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एमजेपी रहेलखंड विश्वविद्यालय में 14 अक्तूबर को अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) होगी। इसमें रुहेलखंड परिक्षेत्र के सभी कॉलेजों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होगी। इस प्रतियोगिता से ही विश्वविद्यालय की टीम के लिए खिलाड़ी छांटे जाएंगे।
महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता हो चुकी है, लेकिन इससे चुनी गई टीम फिटनेस में फेल हो गई थी। विश्वविद्यालय के खेल विभाग को अब पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता से अच्छे खिलाड़ी मिलने की उम्मीद है। ताकि अंतर विश्वविद्यालयीय और जोनल टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार की जा सके। क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि सभी कॉलेजों को पत्र भेज दिए गए हैं। उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा कॉलेज इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


महिला क्रिकेट प्रतियोगिता धामपुर में 16 को
विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 16 अक्तूबर को आरएसएम धामपुर में होगी। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को प्रतिभाग के लिए पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed