फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 people injured due to clash between Magic and Tractor, UP

मैजिक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 14 घायल

Thu, 22 Aug 2019 06:06 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
14 people injured due to clash between Magic and Tractor, UP
हादसे में घायल लोग - फोटो : Amar Ujala

रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया रेलवे फाटक के निकट बरनई तिराहा के पास बुधवार रात साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैजिक (छोटा हाथी) की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस घटना में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अशोकपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे साक्षी-अजितेश, तीन मिनट में कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन


मैजिक में सवार चकभिठारा के लोग रोजा में ईट भट्ठा पर चल रही भागवत कथा सुनने जा रहे थे, वहीं शाहजहांपुर की ओर से निगोही के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली भंडारा का सामान लेकर नीमसार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। एक दूसरे के पास से निकलने पर मैजिक ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे मैजिक एक ओर पलट गया, वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। मैजिक में सवार यात्री घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।


लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन सक्सेना ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस फोर्स पहुंच गया और घायलों को जैसे-तैसे सरकारी और प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने 45 वर्षीय संतरा देवी पत्नी प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही चौक कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। भाजपा नेता दिवाकर सिंह पंकज ने भी घायलों का हाल जाना। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी पहुंच गए और उन्होंने घायलों और उनके तीमारदारों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ अस्पाताल स्टाफ से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed