{"_id":"5c798abebdec2273a67cb244","slug":"131551469246-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन की वापसी पर जश्न, एक साथ मनाई होली-दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनंदन की वापसी पर जश्न, एक साथ मनाई होली-दिवाली
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पाकिस्तान से भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की देर शाम हुई वापसी पर शहरवासियों ने होली-दिवाली एकसाथ मनाई। कहीं, पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया तो कहीं रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने अयूब खां चौराहा पर लगी एलईडी पर विंग कमांडर की रिहाई का लाइव टेलीकास्ट कराया।
मेयर ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनंदन की वापसी सभी देशवासियों की जीत है। देशवासियों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया, जिसका नतीजा है कि पाकिस्तान को झुकना पड़ा। उन्होंने पीएम मोदी की अगुवाई में देश के आगे बढ़ते रहने की बात कही। आयोजन में उपसभापति अतुल कपूर, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, राजकुमार मेहरोत्रा, हरीश बिग आदि मौजूद रहे। आम औरत सेवा समिति ने जांबाज पायलट की वापसी पर संस्था कार्यालय से यात्रा निकाली। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाक र बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष समयुन खान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत ने कालीबाड़ी में प्रकाश उत्सव मनाया गया। दीपक और पटाखे जलाकर जश्न मनाया। यहां गौरव राजपूत, दुर्गेश लोधी आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक सोसायटी उप्र. की बैठक में जांबाज अभिनंदन को सम्मानित करने की मांग हुई। मॉडल टाउन हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों ने मुख्य चौराहे पर शौर्य दिवस मनाया। जितिन दुआ ने बताया कि आयोजन में आतिशबाजी और मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
नैतिक पार्टी जिलाध्यक्ष लादेन मंसूरी के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। हिंदू शक्तिदल ने डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। डॉ. राजेश कुमार ने अभिनंदन की वापसी को पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और सफल विदेश नीति का परिणाम बताया। महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने विंग कमांडर की वापसी पर भारतीय सेना और पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
काव्य संध्या का आयोजन
संस्कार भारती की ओर से सैनिकों के लिए वीर रस से ओतप्रोत कविताओं का पाठ किया गया। ऋषि कुमार शर्मा ने ‘है नमन शत-शत, नमन वीरों तुम्हें’, कमल सक्सेना ने ‘मेरी प्यारी भारती तू क्यों उदास है, तेरा हर शहीद तेरे आस पास है’, रंजन विशद ने ‘कश्मीर में पाकपरस्तों की परवाज कतर देते’ आदि रचनाएं सुनाईं। इनके अलावा मुकेश मीत, राजेश गौड़, रोहित राकेश, रुचि शुक्ला, शिव शंकर यजुर्वेदी, राजबाला धैर्य ने भी काव्यपाठ किया।