फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुशखबरी: रेलवे ने चलाई चार होली स्पेशल, यात्रियों को राहत

खुशखबरी: रेलवे ने चलाई चार होली स्पेशल, यात्रियों को राहत

Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: रेलवे ने चलाई चार होली स्पेशल, यात्रियों को राहत
डेमो - फोटो : डेमो
बरेली। ट्रेनें कैंसल होने से यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाई है। स्पेशल ट्रेनें 11 से 22 मार्च तक चलेंगी। 31 मार्च तक रूटीन की ट्रेनें कैंसल होने से स्पेशल ट्रेनों को रूट क्लीयर मिलने की संभावना है, जिससे त्योहार पर यात्री समय पर घर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

नंगलडैम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार को नंगलडैम से रात 11.45 और मंगलवार को लखनऊ से रात साढे़ नौ बजे चलेगी, यह ट्रेन रूप नगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते लखनऊ जाएगी। आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस आनंद विहार से मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 9.05 बजे आनंद विहार से और बुधवार और शुक्रवार को लखनऊ शाम 7.50 बजे से चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली रुकेगी। भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस रविवार को भटिंडा से रात 8.50 और सोमवार को वाराणसी से रात 9.20 बजे चलेगी। ट्रेन रामपुरा फूल, बमाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस कटरा से रविवार रात 11.30 बजे और मंगलवार रात सुबह छह बजे वाराणसी से चलेगी। ट्रेन ऊधमपुर, जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक, रिजर्वेशन सिस्टम में ट्रेनों का नंबर फीड होने के बाद यात्री रिजर्वेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed