{"_id":"5c69b90abdec220c2959e5d8","slug":"131550432522-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी बॉडी वार्मर बचाएगा प्रीमैच्योर बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी बॉडी वार्मर बचाएगा प्रीमैच्योर बच्चों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। समय से पूर्व जन्मे कम वजन के नवजात के बचने की संभावना बेहद कम होती है। जिला अस्पताल में ऐसी स्थिति होने पर नवजातों को बचाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी, जिसे देखते हुए विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने एक धार्मिक संस्था की ओर से बॉडी वार्मर लगवाया, जिसका रविवार की दोपहर लोकार्पण करने विधायक समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि समय से पहले जन्मे बच्चों का वजन सामान्य से कम होता है, जिसमें ज्यादातर को केवल उनके नाजुक शरीर को पर्याप्त उष्णता देकर बचाया जा सकता है, लेकिन यह सुविधा अब तक मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो बॉडी वार्मर और दो रेडिएंट वॉर्मर डोनेट किए गए हैं, जिसका फायदा नवजातों को मिलेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, डॉ. एके गौतम, डॉ. करमेंद्र समेत समिति के प्रवीण गोयल, सजल अग्रवाल समेत आदि मौजूद रहे।