फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तालाबों में कहीं बने मकान तो कहीं सड़क

तालाबों में कहीं बने मकान तो कहीं सड़क

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
तालाबों में कहीं बने मकान तो कहीं सड़क
बरेली। नगर निगम ने जल संरक्षण और आय के लिए अपने तालाब पट्टे पर देने की योजना बनाई है, लेकिन कई तालाबों में अवैध कब्जा कर मकान और सड़क बना लिए गए हैं। इनसे अब तक कब्जा नहीं हटवाया गया है, ऐसे में यहां जल संरक्षण के मुद्दे पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम शहर के 18 क्षेत्रों में स्थित 35 तालाबों को पांच साल के पट्टे पर देने की तैयारी कर रहा है। निगम का दावा है कि इससे नगर निगम को आय भी होगी, साथ ही जल संरक्षण भी हो जाएगा। मगर इनमें से कई तालाब ऐसे हैं जिन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसमें हरुनगला में गाटा संख्या 653 है, जिसे किसी व्यक्ति ने कॉलोनी में दबा लिया है। बदायूं रोड पर गणेशनगर का तालाब पाटकर भी कई मकान बना लिए गए हैं। ऐसे ही कंजादासपुर में गाटा संख्या 59, तुलाशेरपुर में गाटा संख्या 36 के कुछ हिस्से पर कब्जे करके मकान बना लिए गए हैं। कुंवरपुर में गाटा संख्या 421 पर भी एक व्यक्ति ने खपरैल डाल ली है। सरनिया में गाटा संख्या 444 पर स्थित 0.354 हेक्टेयर तालाब का आधा हिस्सा कब्जा हो गया है। यही स्थिति सनइया में गाटा संख्या 177 पर भी अवैध मकान बने हैं।
विज्ञापन


बीडीए ने तालाब पाटकर बना दी सड़क
मठ लक्ष्मीपुर में गाटा संख्या 92 पर 0.240 हेक्टेयर भूमि में नगर निगम का तालाब है। मगर बीडीए ने तालाब का कुछ हिस्सा पाटकर सड़क बना दी है। पिछले दिनों इसकी जांच भी हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब पांच साल के पट्टे पर दिए जा रहे हैं। अगर किसी तालाब को पाटकर कर निर्माण कर लिया गया है तो पट्टेदार को नगर निगम में शिकायत करनी होगी और फिर कब्जा हटवा दिया जाएगा।
- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed